आजम, चंद्रशेखर सबको BSP में शामिल कराने लगे नेताजी... बसपाइयों से भरी बस पर सवार यूपी Tak के रिपोर्टर को ये सब दिखा
UP News: आज बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ में विशाल रैली करने जा रही हैं. इसको लेकर बसपा समर्थकों में भारी उत्साह है.
ADVERTISEMENT

mayawati rally today
UP News: लखनऊ में बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली विशाल रैली को लेकर माहौल पूरी तरह तैयार है. मायावती की अपील पर आस-पास के जिलों से बड़ी संख्या में समर्थक एक दिन पहले ही बसों में भरकर राजधानी की तरफ रवाना हो गए हैं. हाईवे पर जगह-जगह मायावती, आकाश आनंद और दूसरे बसपा नेताओं के पोस्टर लगी बसें कतार में दौड़ती दिखीं. इसी यात्रा के दौरान यूपी Tak के रिपोर्टर एक बस में सवार हुए. हमने बसपा समर्थकों से बात की, तो कई ने बड़े चौंकाने वाले दावे किए. बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हुई इस पूरी बातचीत को यहां नीचे देखा जा सकता है.