देश का मिजाज सर्वे: कौन है देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री? CM योगी को लोगों ने दी ये रैंकिंग
साल 2024 के फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नई और बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
ADVERTISEMENT

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले भारतीय नेता बन गए हैं. (File Photo/X)
MOTN Survey Yogi Adityanath Best CM: साल 2024 के फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नई और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. 27.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तीसरे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय राजनेता सीएम योगी की लोकप्रियता सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है. बता दें कि इंडिया टुडे के मूड ऑफ था नेशन (MOTN) सर्वे में लगातार 8वीं बारे यूपी के मुख्यमंत्री योगी देश के 30 मुख्यमंत्रियों में सर्वश्रेष्ठ सीएम के रूप में सामने आए हैं.