मैनपुरी उपचुनाव: मुलायम सिंह को याद कर मंच पर रो पड़े धर्मेंद्र यादव, कहा- कल तक जो…
Mainpur By Election : मैनपुरी लोकसभा सीट का उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है. मैनपुरी सीट पर सपा का कब्जा…
ADVERTISEMENT

Mainpur By Election : मैनपुरी लोकसभा सीट का उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है. मैनपुरी सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रखने के लिए अखिलेश यादव ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. उपचुनाव में अखिलेश पूरे परिवार के साथ जोर आजमा रहे हैं. डिंपल यादव के साथ शनिवार को उन्होंने किसनी में जनसभा को संबोधित किया.वहीं पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) मैनपुरी में मुलायम सिंह को याद कर मंच पर ही रो पड़े.
बता दें कि मैनपुरी में धर्मेंद्र यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान भाषण शुरू करने से पहले नेताजी का जिक्र कर मंच पर ही फफक-फफककर रो पड़े.
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिन लोगों ने चुनाव में चुनौती देने की कोशिश की है उन्हें वोट के माध्यम से भरपूर मुंह तोड़ जबाब दे देना ताकि कभी भी ये लोग नेता जी के नाम पर ढोंग न कर पाएं. वहीं अखिलेश यादव ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि नेताजी ने मैनपुरी को पहचान दिलाई और मैनपुरी ने नेताजी को नेताजी बना दिया. उन्होंने मुलायम सिंह यादव के काम पर लोगों से सपा को वोट देने की अपील की. अखिलेश ने कहा कि पूरे देश की नजरें मैनपुरी पर हैं, इसलिए डिंपल को ऐतिहासिक जीत मिलनी चाहिए.
वहीं रैली में डिंपल यादव ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं का चुनाव है, नेता जी का चुनाव है, हम लोग ऐसी जीत हासिल करेंगे. मैनपुरी नेता जी की कर्मभूमि रही है, नेता जी ऐसे कर्मयोगी थे जो सभी के ह्रदय में हमेशा रहेंगे, नेता जी का मैनपुरी से भावनात्मक रिश्ता रहा है, मैं भरोसा दिलाती हूं कि ये रिश्ता आगे बढ़ाने का काम मैं करूंगी.
जितिन प्रसाद का मदन भैया पर निशाना, बोले- योगी सरकार में बड़े-बड़े बाहुबली बिल में घुस गए
