यूपी में BJP का हर लोकसभा सीट जीतने का मास्टर प्लान, बनाए जाएंगे 1.75 लाख WhatsApp ग्रुप
Uttar Pradesh News: यूपी में बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप का टार्गेट रखा है. इसे पूरा करने के लिए बूथ स्तर…
ADVERTISEMENT

सीएम योगी आदित्यनाथ
Uttar Pradesh News: यूपी में बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप का टार्गेट रखा है. इसे पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने को निर्वाचित कार्यकर्ताओं से संबंधित करीब 1.75 लाख व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे. इन ग्रुप के जरिए पार्टी अपना पूरा प्रचार डिजिटल तरीके से करेगी. इसके अलावा पार्टी पार्टी करीब डेढ़ लाख सिम भी बांटेगी, जो प्रदेश भर के बूथ अध्यक्षों को दिए जाएंगे.