UPTak Baithak Logo

अजय मिश्रा टेनी को लेकर दुविधा का शिकार हो रही BJP? पार्टी में भी कई सुर होने के संकेत

लखीमपुर खीरी हिंसा केस के बाद एक बड़ा सवाल यह सामने आ रहा है कि क्या केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को लेकर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखीमपुर खीरी हिंसा केस के बाद एक बड़ा सवाल यह सामने आ रहा है कि क्या केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को लेकर बीजेपी के अंदर भी नाराजगी पनप रही है? सवाल यह है कि क्या बीजेपी अजय मिश्र टेनी को लेकर दुविधा में फंस गई है. ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि एक तरफ अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है, तो पार्टी के भीतर भी अजय मिश्रा को लेकर अलग-अलग विचार सामने आने लगे हैं.