लेटेस्ट न्यूज़

UP उपचुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य ने सपा पर बोला हमला, अखिलेश-आजम को लेकर कही ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में 23 जून को रामपुर और आजमगढ़ (Rampur-Azamgarh By-election) में हुए उपचुनाव के नतीजे रविवार, 26 जून को घोषित किए गए. बता दें…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश में 23 जून को रामपुर और आजमगढ़ (Rampur-Azamgarh By-election) में हुए उपचुनाव के नतीजे रविवार, 26 जून को घोषित किए गए. बता दें कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के दोनों ‘किलों’ पर भगवा लहरा दिया. रामपुर में घनश्याम लोधी, तो आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जीत हुई. वहीं, अब बीजेपी के इस प्रदर्शन को लेकर यूपी तक ने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से खास बातचीत की है.