लेटेस्ट न्यूज़

‘लगता है CM योगी ने MBBS की डिग्री प्राप्त कर ली है’, जानें अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा समय पर उठाए गए कदमों के कारण राज्य में डेंगू नियंत्रण में है…

ADVERTISEMENT

uptak
uptak
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा समय पर उठाए गए कदमों के कारण राज्य में डेंगू नियंत्रण में है. मुख्यमंत्री ने डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों द्वारा दिए गए कार्य स्थगन के नोटिस पर राज्य विधानसभा में कहा, ‘सरकार द्वारा समय पर उठाए गए कदमों के कारण डेंगू नियंत्रण में है. सभी जिलों को ‘ब्लड सेपरेटर यूनिट’ दी गई हैं.’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संचारी और जल जनित बीमारियों की जांच के लिए साल में तीन बार विशेष अभियान चला रही है.