सर्वे: आज चुनाव हुए तो यूपी में BJP-SP-BSP में कौन रहेगा आगे? किसे मिलेंगी कितनी सीटें
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का रण सज चुका है. इस बीच सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी पार्टियों का समूह इंडिया ‘मिशन 2024’ की तैयारी में जुट गए हैं…
ADVERTISEMENT

UP Political News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का रण सज चुका है. इस बीच सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी पार्टियों का समूह इंडिया ‘मिशन 2024’ की तैयारी में जुट गए हैं. यह कहावत काफी मशहूर है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है. इसका सीधा-सीधा मतलब यही है कि जो पार्टी यूपी में सबसे ज्यादा सीट जीतने में कामयाब हो जाती है, उसकी केंद्र में सरकार बनाने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि अगले साल 2024 में यूपी में बीजेपी और विपक्ष का प्रदर्शन कैसा रहेगा? सियासी गहमागहमी के बीच Times Now Navbharat-ETG ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक सर्वे जारी किया है. आइए खबर में आगे जानते हैं कि इस सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा को कितनी सीटें मिल सकती हैं.