मोहन भागवत से 45 मिनट तक मिले CM योगी आदित्यनाथ, बंद कमरे में क्या बात हुई पूरी कहानी जान लीजिए
सीएम योगी आदित्यनाथ और RSS चीफ मोहन भागवत की मथुरा में 45 मिनट की बंद कमरे में मुलाकात, यूपी उपचुनावों और संघ कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा.
ADVERTISEMENT

सीएम योगी ने मोहन भागवत से की मुलाकात
UP Politics News: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की मंगलवार को मथुरा में 45 मिनट की बंद कमरे में हुई मुलाकात को सियासी गलियारों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस मुलाकात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औपचारिक तौर पर मोहन भागवत को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया, लेकिन चर्चा है कि यह बैठक केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं थी. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान यूपी की राजनीति, खासकर आगामी उपचुनावों और संघ कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी गहन चर्चा हुई.
