लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम ने कराई राजनीति में एंट्री, फिर बने अखिलेश के करीबी, कौन हैं मुख्य सचेतक कमाल अख्तर?

UP News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक बनाया है. दरअसल कमाल अख्तर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव, दोनों के करीबी रह चुके हैं. जानिए आखिर कौन हैं कमाल अख्तर?

ADVERTISEMENT

Kamal Akhtar
Kamal Akhtar
social share
Google CTA

UP Politics: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने, जहां माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया तो वहीं कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक बनाने का ऐलान किया. तभी से चर्चा होने लगी कि आखिर ये कमाल अख्तर कौन हैं? जिनपर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इतना भरोसा दिखाया है. बता दें कि कमाल अख्तर की गिनती सपा के कद्दावर नेताओं में की जाती है. पश्चिम उत्तर प्रदेश में खासकर मुरादाबाद मंडल की सियासत में कमाल अख्तर सपा के बड़े मुस्लिम चेहरे हैं.