लेटेस्ट न्यूज़

बृजभूषण के खिलाफ शिकायत को लेकर दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग पहलवान द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग पहलवान द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करने के संबंध में दिल्ली की एक अदालत 6 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छवि कपूर को बुधवार को आदेश सुनाना था. उन्होंने यह कहते हुए मामले को स्थगित कर दिया कि आदेश तैयार नहीं है.