‘ठाकरे श्री राम के अपराधी हैं’, BJP सांसद ने MNS प्रमुख को अयोध्या आने के लिए दी ये शर्त
हाल ही में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिखे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनस) के मुखिया राज ठाकरे के पोस्टर ने सूबे की राजनीति का मिजाज…
ADVERTISEMENT

हाल ही में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिखे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनस) के मुखिया राज ठाकरे के पोस्टर ने सूबे की राजनीति का मिजाज गर्मा दिया है. दरअसल, राज ठाकरे के खेमे ने अयोध्या में पोस्टरबाजी कर दावा किया था कि एमएनस प्रमुख 5 जून को अपने परिवार के साथ अयोध्या रामजन्मभूमि का दर्जन करने आएंगे. ठाकरे के इसी पोस्टर के सामने आने के बाद से कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार विरोध कर रहे हैं. सांसद का कहना है कि ठाकरे ने उत्तर भारतीयों का अपमान किया है, पहले वह मांगे उसके बाद उन्हें आने दिया जाएगा.