यूपी में हारी हुई सीटें जीतने के लिए बीजेपी ने बनाया ये खास प्लान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना बैठक संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल शामिल हुए.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना बैठक संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल शामिल हुए. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रदेश के मैनपुरी, श्रावस्ती, लालगंज, अम्बेडकरनगर तथा रायबरेली संसदीय क्षेत्रों की लोकसभा प्रवास योजना के तहत समीक्षा और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई.