लेटेस्ट न्यूज़

यूपी BJP का अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार लखनऊ आ रहे भूपेंद्र चौधरी, साथ में हैं ये लोग

UP Political News: यूपी बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Singh) अध्यक्ष बनने के बाद आज यानी सोमवार को पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे. आपको…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Political News: यूपी बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Singh) अध्यक्ष बनने के बाद आज यानी सोमवार को पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे. आपको बता दें कि भूपेंद्र चौधरी शताब्दी ट्रेन से लखनऊ आ रहे हैं. भूपेंद्र चौधरी के साथ पश्चिमी यूपी के सांसद भी शताब्दी ट्रेन से आ रहे हैं. ट्रेन की 12:30 बजे लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है.

आपको बता दें कि भूपेंद्र चौधरी पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद से आते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि पश्चिमी यूपी में पार्टी इस बात का संदेश देना चाहती है कि भूपेंद्र चौधरी को अध्यक्ष बनाने से सभी एकजुट हैं. इसलिए पार्टी ने ट्रेन से नए अध्यक्ष के साथ सांसदों को भेजा है.

मिली जानकारी के अनुसार, शताब्दी ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है. ट्रेन में चौधरी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान, एटा के सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’, बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह और मेरठ से राज्यसभा सांसद कांता कर्दम लखनऊ आ रहे हैं.

चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभाई थी.

चौधरी की नियुक्ति के साथ ही उत्तर प्रदेश तीसरा राज्य हो गया है, जहां भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जाट नेताओं को सौंपी है. हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया जाट समुदाय से आते हैं.

उनकी नियुक्ति को जाट बाहुल्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की काट के रूप में भी भाजपा के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं.

मिशन 2024: भूपेंद्र चौधरी के सहारे BJP की यूपी में नई सियासी समीकरण साधने की कोशिश