आजम खान और अब्दुल्लाह आजम के पैन कार्ड केस में सुनवाई हुई पूरी, आज आ सकता है फैसला
Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के दो पैन कार्ड मामले में सजा बढ़ाने की अपील पर शनिवार को कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है.
ADVERTISEMENT

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान
UP News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के दो पैन कार्ड मामले में सजा बढ़ाने की अपील पर शनिवार को कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है. इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है. अब्दुल्लाह आजम खान के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 17 नवंबर 2025 को सपा नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान को सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. इसके बाद इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अपील दायर की गई थी.