लेटेस्ट न्यूज़

सदन में हुए हंगामे के बाद भावुक हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, बोले- 'सोचूंगा मैं इस पोस्ट के लायक हूं या नहीं?'

सपा विधायक के निष्कासन के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सदन में भावुक हो गए. उन्होंने सदन की गरिमा, संसदीय परंपराओं और अपने पद को लेकर बड़ी बात कही. जानिए सत्ता-विपक्ष के बीच क्या हुई पूरी बहस.

ADVERTISEMENT

Satish Mahana
Satish Mahana
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बीते दिन जमकर हंगामा हुआ. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक को सदन से निष्कासित कर दिया. लेकिन सपा विधायक के निष्कासन की घटना से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना काफी आहत नजर आए. सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने भावुक होकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम दौर में हैं और सदन में घटी घटनाओं से दुखी व निराश हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि वह इस बात पर विचार करेंगे कि क्या वह इस पद के योग्य हैं या नहीं. उनके इस बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच चर्चा देखने को मिली.