UPTak Baithak Logo

बिजनौर के अलावा वो कौनसी दूसरी सीट है जो जयंत चौधरी ने NDA से मांगी है? जानें अंदर की खबर

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी अब The Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) का दामन छोड़ नेशनल डेमोक्रेटिक अलाइंस (NDA) का हिस्सा बन गए हैं.

ADVERTISEMENT

जयंत चौधरी लोकसभा चुनावों में बीजेपी के साथ!
जयंत चौधरी लोकसभा चुनावों में बीजेपी के साथ!
social share
Google CTA

Jayant Chaudhary News: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी अब The Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) का दामन छोड़ नेशनल डेमोक्रेटिक अलाइंस (NDA) का हिस्सा बन गए हैं. सोमवार को रालोद चीफ जयंत चौधरी ने कहा कि उन्होंने उनकी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद NDA के साथ जाने का फैसला किया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जयंत NDA का हिस्सा तो बन गए हैं, लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर उनकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से क्या बात हुई है. सियासी गलियारों में ऐसी बातचीत है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा और रालोद के बीच दो सीटों को लेकर सहमति बन गई है. खबर में आगे जानिए वो कौनसी दो सीटें हैं, जिनपर जयंत की पार्टी चुनाव लड़ सकती है.