उपचुनाव के बीच CM योगी सपा पर हैं जमकर फायर, बोले- अगर इन्हें लातों से ठीक नहीं करेंगे तो...
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा तंज करते हुए कहा है कि ''जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई.''
ADVERTISEMENT

सीएम योगी (फोटो- X अकाउंट)
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा तंज करते हुए कहा है कि ''जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई.'' सीएम योगी ने राज्य विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को मीरापुर (मुजफ्फरनगर) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की उम्मीदवार मिथिलेश पाल तथा कुंदरकी (मुरादाबाद) से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ठाकुर व गाजियाबाद से संजीव शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही. इन सभाओं में योगी ने विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख घटक सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.