लेटेस्ट न्यूज़

जिस अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर हुआ उसकी छोटी बहन का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने कह दी बड़ी बात

UP News: सुल्तानपुर लूट कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर सियासत तेज हो गई है. अब सपा चीफ अखिलेश यादव ने अनुज की बहन का वीडियो ट्वीट करते हुए ये बड़ी बात कही है.

ADVERTISEMENT

akhilesh yadav on Anuj Pratap Singh encounter
akhilesh yadav on Anuj Pratap Singh encounter
social share
google news

UP News: सुल्तानपुर लूट कांड के आरोपी और 1 लाख के इनामी अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर हो गया है. यूपी एसटीएफ ने आज सुबह 4 बजे उन्नाव पुलिस के साथ मिलकर एनकाउंटर में अनुज प्रताप सिंह को मार गिराया है. अब अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर को लेकर भी विवाद हो गया है. बता दें कि इसी सुल्तानपुर लूट केस में इससे पहले मंगेश यादव का भी एनकाउंटर किया गया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई थी. इस दौरान सपा द्वारा ये कहा गया था कि योगी सरकार में जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है.