लेटेस्ट न्यूज़

‘सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर के नोटिस यूपी सरकार को क्यों’, अखिलेश ने उठाया ये सवाल

Asad Ahmed Encounter: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में आरोपी अतीक अहमद के फरार बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Asad Ahmed Encounter: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में आरोपी अतीक अहमद के फरार बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया. वहीं असद के साथ शूटर गुलाम मोहम्मद को भी एसटीएफ ने मार गिराया है. वहीं एनकाउंटर के बाद इस पर सवाल भी उठने लगे हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. अखिलेश यादव ने इसे झूठा एनकाउंटर बताया है.

आंबडेकर जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे अखिलाश यादव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. बाबा साहेब के बहाने उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.असद अहमद के एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘आज संविधान खतरे में है. सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर के नोटिस यूपी सरकार को क्यों हैं’

ये भी पढ़ें – आखिरी वक्त तक असद को बचाने के लिए अतीक इस हद तक गया…

बता दें कि अखिलेश यादव के साथ आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चन्द्रशेखर भी मौजूद रहे. बता दें कि असद और शूटर मोहम्मद ग़ुलाम का मुठभेड़ उस दिन हुआ, जिस दिन गुजरात की साबरमती जेल से सड़क मार्ग से प्रयागराज ले जाए गए अतीक और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में अदालत में पेश किया गया. अतीक के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर झांसी के परीक्षा डैम के पास हुआ है. यह परीक्षा डैम झांसी के बड़ा गांव और चिरगांव थाना क्षेत्र के बीच पड़ता है. बताया जा रहा है कि असद और शूटर गुलाम परीक्षा डैम के इलाके में छिप कर बैठे थे.