लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद की SDM कृति ने घूंघट में मारा अस्पताल पर छापा तो अखिलेश बोले- संभलकर...

अखिलेश यादव ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस मामले को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम कृति राज को संभलकर रहने की नसीहत भी दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Firozabad IAS Krati Raj News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घूंघट कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचीं एसडीएम (सदर) कृति राज इन दिनों सुर्खियों में हैं. बता दें कि हाल ही में कृति राज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण करने पहुंचीं. इस दौरान उन्हें अस्पताल में तमाम तरह की अव्यव्स्था देखने को मिलीं. अब इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है. अखिलेश यादव ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस मामले को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम कृति राज को संभलकर रहने की नसीहत भी दी है.