लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी से जुड़े इस कनेक्शन से फंसे सपा विधायक अभय सिंह के साले, अब क्या करेंगे नेताजी?

Lucknow: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह के साले संदीप सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Lucknow: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह के साले संदीप सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. आरोप है कि संदीप सिंह ने नागालैंड से फर्जी नाम पते पर बने राइफल के लाइसेंस को लखनऊ में मुख्तार अंसारी के विधायक निवास के पते पर ट्रांसफर करवाया था. 

इस मामले की जांच एसटीएफ कर रही थी. मिली जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान एसटीएफ को लखनऊ जिला प्रशासन के असलहा विभाग से संदीप सिंह की लाइसेंस संबंधी पत्रावली नहीं मिली. इसके बाद एसटीएफ ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की थी.

आपराधिक इतिहास भी छुपाया

मिली जानकारी के मुताबिक, जांच में ये भी सामने आया है कि संदीप सिंह ने अयोध्या के पते पर जो पिस्टल का लाइसेंस बनवाया था, उसमें भी उन्होंने अपना आपराधिक इतिहास छुपाया था. जांच के बाद सामने आए फर्जीवाड़े के सबूत के साथ विभूति खंड पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. 

जांच में क्या सामने आया

सपा विधायक अभय सिंह के साले संदीप सिंह के खिलाफ जांच में कई बाते सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान एसटीएफ को लखनऊ जिला प्रशासन के असलहा विभाग से संदीप सिंह के लाइसेंस संबंधी कोई भी पत्रावली नहीं मिली है. 

एसटीएफ इस मामले में असलहा विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत की आशंका जता रही है. इसलिए एसटीएफ ने मामले में कानूनी कार्रवाई की सिफारिश भी की है.

आपको बता दें कि यूपीएसटीएफ ने 27 मई को विभूतिखंड से सपा विधायक अभय सिंह के साले संदीप सिंह को एक राइफल और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था. तभी से इस मामले की जांच चल रही थी.