लेटेस्ट न्यूज़

सेक्स एजुकेशन पर बयान देकर चौतरफा घिरे नीतीश कुमार, अब इसपर डिंपल यादव ने दिया ये जवाब

Uttar Pradesh News : बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण और सेक्स एजुकेशन पर दिए गए बयान के बाद सीएम नीतीश कुमार विवादों में घिर गए हैं.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण और सेक्स एजुकेशन पर दिए गए बयान के बाद सीएम नीतीश कुमार विवादों में घिर गए हैं. विधानसभा में सेक्स एजुकेशन पर दिए अपने विवादित बयान पर माफी के बाद भी नीतीश कुमार ने माफी मांग ली है पर उनकी आलोचना थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया है.

डिंपल यादव ने कही ये बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य विधानसभा में दिए गए विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को अपनी राय रखी. डिंपल यादव वे कहा कि, ‘उन्होंने जिस तरह के शब्दों का चयन किया वह सही नहीं था लेकिन जिस तरह का जनसंख्या विस्फोट हम भारत में देख रहे हैं, उसमें सेक्स एजुकेशन और यौन शिक्षा पर चर्चा होनी चाहिए. भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है.’

डिंपल यागव ने आगे कहा कि, ‘गर्भनिरोधक का उपयोग होना चाहिए, क्योंकि हमारी जो जनसंख्या है भारत की वो लगातार बढ़ती जा रही है. इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है.’

नीतीश कुमार के बयान पर हुआ बवाल

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार में जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट पर अपना संबोधन दिया. इसी दौरान उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण और महिलाओं की पढ़ाई को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसपर विवाद छिड़ गया है.उन्होंने महिलाओं के बीच सेक्स एजुकेशन को लेकर जो बयान दिया उस पर काफी विवाद हुआ जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी. बुधवार को विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने तो महिलाओं के शिक्षा की बात की थी.