लेटेस्ट न्यूज़

वसीम रिजवी बने जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, जानिए मुस्लिम से हिंदू बनने की पूरी कहानी

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने 6 दिसंबर को सनातन धर्म अपना लिया. वसीम रिजवी का नया नाम अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने 6 दिसंबर को सनातन धर्म अपना लिया. वसीम रिजवी का नया नाम अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी होगा.

बता दें कि गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर में सोमवार को यति नरसिंहानंद ने वसीम रिजवी को हिंदू धर्म में शामिल कराया.

सनातन धर्म अपनाने के बाद रिजवी ने कहा, “मुझे जब इस्लाम से निकाल दिया गया, तो ये मेरी मर्जी है कि मैं किस धर्म को स्वीकार करूं.”

वसीम रिजवी के मुताबिक, “सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है, जितनी उसमें अच्छाइयां पाई जाती हैं, वे किसी और दूसरे धर्म में नहीं हैं.”

रिजवी ने आरोप लगाते हुए कहा, “हर जुमे की नमाज के बाद हमारा सिर काटने के लिए फतवे दिए जाते हैं…ऐसी परिस्थिति में हमको कोई मुसलमान कहे, इसपर हमको खुद शर्म आती है.”