लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का इस दिन PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) का काम बस अब अंतिम चरणों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) का काम बस अब अंतिम चरणों में है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 4 जुलाई तक पूरा कर लेना है और जुलाई के ही दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश के अपर प्रमुख सचिव गृह और यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी इसके निर्माण कार्य की समीक्षा करने के लिए इटावा पहुंचे.

उन्होंने 4 जुलाई तक बचे काम को पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि इस एक्सप्रेसवे का 97 प्रतिशत कार्य हो चुका है.

अवस्थी के मुताबिक, इस एक्सप्रेस वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया था. जनता के लिए जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा.

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें.

देखिए बनकर बस तैयार हो चला है बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, जानें इसपर कबसे शुरू हो जाएगा सफर