लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ: बदमाश बदन सिंह बद्दो के ‘राइट हैंड’ पर शिकंजा, 7 ‘अवैध’ दुकानों पर चला बुल्डोजर

मोस्ट वॉन्टेड फरार बदमाश बदन सिंह बद्दो के ‘राइट हैंड’ बताए जाने वाले अजय सहगल के ‘अवैध’ निर्माण के खिलाफ मेरठ प्रशासन ने गुरुवार को…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

मोस्ट वॉन्टेड फरार बदमाश बदन सिंह बद्दो के ‘राइट हैंड’ बताए जाने वाले अजय सहगल के ‘अवैध’ निर्माण के खिलाफ मेरठ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की.

मेरठ में बद्दो के करीबी अजय सहगल की 7 से ज्यादा ‘अवैध’ दुकानों को एमडीए की टीम ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया.

आरोप है कि मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के जगन्नाथपुरी इलाके में पार्क की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर मार्केट तैयार किया गया था.

इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये की आंकी जा रही है.

बदन सिंह बद्दो पिछले 3 साल से फरार है. मेरठ के एक होटल से बद्दो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसका आज तक पता नहीं चला है.