लेटेस्ट न्यूज़

बस्ती: जिला कारागार में DM-SP ने नेत्र रोग से पीड़ित बंदियों को फ्री में दिए नजर के चश्मे

बस्ती के जिला कारागार में आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने पर बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बस्ती के जिला कारागार में आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने पर बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के द्वारा नेत्र रोग से पीड़ित 112 बंदियों को नजर के चश्मे फ्री में दिए गए.

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया.

बंदियों में अलीम, प्रमोद आदि द्वारा स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया.

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बंदियों को रिहाई के पश्चचात अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया.

डॉ. आंकक्षा गुप्ता के सहयोग से डॉ. मनीष कुमार नेत्र परीक्षण अधिकारी द्वारा कारागार में बंद बंदियों का नेत्र परीक्षण कर चश्मे बनवाए गए.

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए बंदियों की समस्याओं के जल्दी निदान करने का आश्ववासन दिया.