आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है. अखिलेश यादव शिक्षक दिवस के अवसर पर भदोही में 4 सितंबर को ‘समाजवादी शिक्षक सम्मेलन’ में होंगे शामिल. अखिलेश का यह कार्यक्रम भदोही के इनारगांव में आयोजित होगा. मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश सम्मेलन में दोपहर करीब 12 बजे से 1 बजे तक रहेंगे.