Opinion: 'भाजपा जीती तो देश में नहीं होंगे चुनाव...", क्यों औचित्यहीन है यह विपक्षी दावा?
Opinion: क्या यूपी में भाजपा की जीत के बाद वाकई बंद हो जाएंगे चुनाव? उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों और विपक्ष के 'अंतिम चुनाव' वाले नैरेटिव का एक सटीक और बेबाक राजनीतिक विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav (File Photo)
Opinion: यूपी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का एक बयान सुर्खियों में है. अखिलेश यादव ने दावा किया है कि अगर आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा जीत गई, तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे. यह पहला मौका नहीं है जब सपा प्रमुख ने इस तरह का दावा किया हो. बीते लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के कई नेता लोकतंत्र और संविधान को लेकर इसी तरह की आशंकाएं जताते रहे हैं. "संविधान खतरे में है", "लोकतंत्र बचाना है" जैसे दावे विपक्ष की चुनावी सभाओं में लगातार सुनाई देते रहे हैं.