अस्पताल पहुंचने से पहले ही खामोश हो गई उर्मि की धड़कनें! परिजनों के दावों पर पुलिस की अपनी सफाई
अलीगढ़ में बुखार से पीड़ित 6 साल की उर्मि की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. परिजनों ने जाम में फंसने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने दावे को खारिज करते हुए अपनी सफाई दी है.
ADVERTISEMENT

Aligarh News
Aligarh News: अलीगढ़ जिले में कन्हैया लाल अनाज मंडी में मजदूरी करते हैं. उनकी 6 साल बच्ची उर्मी कुछ समय से तेज बुखार से पीड़ित थी. बुधवार यानी 2 सितंबर को जब उर्मि की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसके चाचा उसे बाइक से लेकर अस्पताल के लिए निकले. मगर उर्मि की मौत हो गई. उर्मि के घरवालों का आरोप है कि टेंटी गांव तिराहे और खैर कस्बे के बीच भारी जाम लगा हुआ था. वे इस जाम में करीब एक घंटे तक फंसे रहे और इसी कारण उर्मि की जान चली गई. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने इस दावे को भ्रामक बताया है.

