खुले में शौच कर रहे बुजुर्ग को मगरमच्छ ने बुजुर्ग को बनाया निशाना, काट लिया प्राइवेट पार्ट
ADVERTISEMENT
Uttar Pradesh News : वृद्ध नहर के किनारे खुले में शौच कर रहा था, इसी बीच अचानक एक मगरमच्छ सामने आ गया और उसने हमला कर दिया.
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बरसात के बीच एक वृद्ध के साथ बड़ी घटना घटी है. वृद्ध नहर के किनारे खुले में शौच कर रहा था, इसी बीच अचानक एक मगरमच्छ सामने आ गया और उसने हमला कर दिया. हमले के दौरान मगरमच्छ ने बुजुर्ग का प्राइवेट पार्ट काट लिया. इसके चलते बुजुर्ग शख्स गंभीर रुप से जख्मी हो गए. बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में उन्हें गंभीर हालत में उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
