लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी पुलिस ने 3 अवैध असलाह तस्करों का किया एनकाउंटर, एक सिपाही के पेट-हाथ-पीठ में लगी गोलियां

ADVERTISEMENT

वाराणसी में अवैध असलहा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इस दौरान सिपाही अमित शुक्ला को तीन गोलियां लगीं. उन्हें BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में असलहा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुए हमले में यूपी पुलिस के सिपाही अमित शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए. बदमाशों ने सिपाही को तीन गोलियां मारीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां अब वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और लगातार एक्शन करते हुए एक के बाद एक दो एनकाउंटर किए और तीन मुख्य आरोपियों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

शुक्रवार देर शाम लंका थाना क्षेत्र के नरिया तिराहे पर पुलिस की टीम अवैध हथियार बेचने वालों को पकड़ने गई थी. पुलिस को देखते ही असलहा तस्करों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इस फायरिंग में सिपाही अमित शुक्ला के पेट, पीठ और हाथ में तीन गोलियां लग गईं. मौके पर मौजूद बाकी पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और फरार बदमाशों की तलाश तेज कर दी.

पहले एनकाउंटर में एक बदमाश गिरफ्तार

सिपाही को गोली मारने के बाद भाग रहे बदमाशों का पुलिस की कई टीमों ने पीछा किया. इसी बीच लंका थाना क्षेत्र के लूटूवीर मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच पहली मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राज विश्वकर्मा नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.

दूसरे एनकाउंटर में दो आरोपी पकड़े

पहले बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बाकी फरार दो आरोपियों की तलाश जारी रखी और उन्हें भी पकड़ लिया है. हालांकि पुलिस जब दोनों आरोपियों अपने साथ घाट इलाके में छिपाए गए हथियार बरामद करने के लिए ले गई, तो उन्होंने छिपे हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंजनी झा और राजू तिवारी भी घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.