लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी: ओलंपिक विजय का खुमार चढ़ा जन्माष्टमी पर, भाला और बैडमिंटन के साथ नजर आ रहे नंदलाल

भले ही टोक्यो ओलंपिक खत्म हुए कुछ वक्त बीत गया हो और भारत को रिकॉर्ड गोल्ड मैडल के साथ 7 पदक भी मिल गए हों,…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

भले ही टोक्यो ओलंपिक खत्म हुए कुछ वक्त बीत गया हो और भारत को रिकॉर्ड गोल्ड मैडल के साथ 7 पदक भी मिल गए हों, लेकिन लोग अभी भी इस विजय को किसी न किसी बहाने याद रखना चाहते हैं. यही वजह है कि वाराणसी में इस बार जन्माष्टमी के मौके पर बाजार में भगवान श्री कृष्ण के श्रृंगार से संबंधित साजो सामान भारत को ओलंपिक में जीत हासिल करने वाले खेलों की तर्ज पर बिक रहे हैं. इन साजो सामान में भगवान श्री कृष्ण भाला, बैडमिंटन और हॉकी स्टिक के साथ नजर आ रहे हैं.