लेटेस्ट न्यूज़

‘ज्ञानवापी को दूसरी बाबरी बनाने की कोशिश’, श्रृंगार गौरी पर काशी में राजनीतिक घमासान तेज

वाराणसी के ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी परिसर में अदालत के आदेश पर शुक्रवार को एडवोकेट कमिश्नर की अगुवाई में एक टीम ने ज्ञानवापी मस्जिद के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

वाराणसी के ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी परिसर में अदालत के आदेश पर शुक्रवार को एडवोकेट कमिश्नर की अगुवाई में एक टीम ने ज्ञानवापी मस्जिद के बाहर के कुछ हिस्सों का वीडियोग्राफी-सर्वे किया. वादी पक्ष के वकील के मुताबिक, आज यानी शनिवार को बैरिकेडिंग (ज्ञानवापी मस्जिद परिसर) के अंदर सर्वे कराया जाएगा. वहीं, इस मामले को लेकर सूबे में राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ‘वाराणसी में ज्ञानवापी को दूसरी बाबरी बना माहौल बिगाड़ने की साजिश चल रही है’. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस पर कोर्ट के आदेश को नहीं मानने का आरोप लगाया है.