लेटेस्ट न्यूज़

सात समंदर पार से आए रशियन ‘इवगिनी’ ने काशी में करवाया श्राद्ध, सनातन धर्म पर कह दी बड़ी बात

रोशन जायसवाल

Varanasi News : अपने पितरों को तारने यानी अपने पूर्वजों की आत्मिक शांति के लिए पितृपक्ष (Pitru Paksha 2023) के पखवाड़े में सनातनी श्राद्ध और…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share

Varanasi News : अपने पितरों को तारने यानी अपने पूर्वजों की आत्मिक शांति के लिए पितृपक्ष (Pitru Paksha 2023) के पखवाड़े में सनातनी श्राद्ध और तर्पण करते है. धर्म और आध्यात्मिक नगरी काशी में ऐसा नजारा गंगा घाटों के किनारे इन दोनों दिखना आम बात है. लेकिन तमाम आस्थावानों में से एक विदेशी सरजमीं रशिया के ‘इवगिनी’ जिनका सनातनी नाम ‘मोक्षन’ है. वे भी इन दिनों महालय श्राद्ध और पितरो के तर्पण में व्यस्त दिखाई पड़ते है. 40 वर्षीय ज्योतिष विद्या के जानकार मोक्षन ने श्राद्ध और तर्पण की शुरुआत सबसे पहले अपने पिता की मौत के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए शुरू किया था और फिर अब ऐसा अपने नजदीकी और संबंधियों के लिए हर साल करने के वास्ते काशी आते हैं.

यह भी पढ़ें...