वाराणसी में स्कूल वाले से रिश्वत मांगने के दोषी पाए गए IPS अनिरुद्ध, जानिए अब क्या होगा एक्शन
IPS Anirudh Singh: उत्तर प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी अनिरुद्ध सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, वाराणसी कमिश्नर ने जांच के…
ADVERTISEMENT

IPS Anirudh Singh: उत्तर प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी अनिरुद्ध सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, वाराणसी कमिश्नर ने जांच के बाद घूस मांगने के मामले में आईपीएस अनिरुद्ध सिंह को दोषी माना है. बता दें कि अनिरुद्ध सिंह का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक स्कूल संचालक से 20 लाख रुपए की घूस मांगते दिखे थे. इस वीडियो को स्कूल संचालक ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था, जो बाद में काफी वायरल भी हो गया था.