वाराणसी में अखिलेश यादव का दिखा अलग रंग, PM मोदी की तस्वीर को चीयर्स करके पी चाय
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया. दर्शन के बाद वह सीधे शहर के चौक इलाके में कचौड़ी-जलेबी…
ADVERTISEMENT


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया.

दर्शन के बाद वह सीधे शहर के चौक इलाके में कचौड़ी-जलेबी और लस्सी का स्वाद लेने पहुंचे.

इस दौरान उन्होंने दोनों ही दुकानों पर खाने पीने के दौरान खास बातचीत भी की.

इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे पप्पू की अड़ी पर पहुंचे.

अखिलेश ने चाय ली और दुकान के अंदर लगी पीएम मोदी की तस्वीर को देखकर चीयर्स किया.

साथ ही अखिलेश ने दुकानदार से पूछा कि यहां समाजवादी नेताओं की तस्वीरें नहीं लगाई.


