लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में 3 सफाई सुपरवाइजरों ने ऑफिस में पी शराब! वीडियो वायरल हुआ तो बोले- थकान मिटाने के लिए कोल्ड ड्रिंक ली

Varanasi Nagar Nigam Viral Video: वाराणसी नगर निगम के कोतवाली जोन की सफाई चौकी पर तीन सफाई सुपरवाइजरों का कथित तौर पर शराब पीते हुए का वीडियो वायरल हो गया है. जानें इस मामले में अब तीनों सुपरवाइजरों का क्या कहना है?

ADVERTISEMENT

Varanasi Nagar Nigam Viral Video
Varanasi Nagar Nigam Viral Video
social share
google news

Varanasi Nagar Nigam Viral Video: सरकारी दफ्तर किस तरह से मैखाना बन जाता है और जाम पर जाम छलकाए जाते हैं, इसकी जीती जागती तस्वीर वाराणसी नगर निगम के कोतवाली जोन की सफाई चौकी पर देखने को मिली. यहां, तीन सफाई सुपरवाइजरों का कथित तौर पर शराब पीते हुए का वीडियो वायरल हो गया है. इस बारे में जहां एक ओर ऊपर के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे. वहीं वीडियो में दिख रहे सुपरवाइजरों का दावा है कि वह थकान मिटाने के लिए शराब नहीं, बल्कि कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर रहे थे.