‘मेरे पास बस 290 रुपए बचे हैं’, उत्तरकाशी के सुरंग में फंसे बेटे के लिए गहने गिरवी रख पहुंचा पिता
Uttar Pradesh News : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग (Uttarkashi Tunnel Rescue) का एक हिस्सा ढहने के कारण…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग (Uttarkashi Tunnel Rescue) का एक हिस्सा ढहने के कारण सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को आज 17वां दिन हैं. वहीं सोमवार को टनल में फंसे मजदूरों को किसी भी वक्त बाहर निकाला जा सकता है. सुरंग में खुदाई पूरी हो गई है. 800 मिमी व्यास का पाइप भी डाला जा चुका है. एनडीआरएफ की टीम पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंच गई है. वहीं फंसे हुए मजदूरों के परिजन टनल के बाहर उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं.