लेटेस्ट न्यूज़

सुल्तानपुर की एक्ट्रेस सिंगर मल्लिका राजपूत की मौत बनी मिस्ट्री! गृहस्थ संन्यास की ले रखी थी दीक्षा

चर्चित अभिनेत्री और सिंगर विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सुल्तानपुर में सनसनी मच गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
तस्वीर में मल्लिका राजपूत
social share
Google CTA

Mallika Rajput Death News: चर्चित अभिनेत्री और सिंगर विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सुल्तानपुर में सनसनी मच गई है. आपको बता दें कि मल्लिका का शव उनके घर के कमरे में लटका हुआ मिला, जिसके बाद परिवार में अफरातफरी का माहौल बन गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फिर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल, पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. बता दें कि मल्लिका बॉलीवुड फिल्म के साथ-साथ कई मशहूर सिंगरों के साथ एल्बम में भी काम कर चुकी हैं.