UPTak Baithak Logo

इटावा में स्मगलरों से मिले दुर्लभ प्रजाति 13 कछुए, लाखों में है इनकी कीमत, तीन गिरफ्तार

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के वन विभाग की टीम एवं एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के वन विभाग की टीम एवं एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तस्करी को ले जाए जा रहे 13 कछुए बरामद किए हैं और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह सभी 13 कछुए संरक्षित प्रजाति के हैं, जिनमें 11 कछुए चित्रा इंडिका प्रजाति और दो कछुए निलसोनिया गंगेटिका प्रजाति के हैं. तस्करी कर यह सभी कछुए SUV कार में रखकर उत्तराखंड पहुंचाए जा रहे थे.