लेटेस्ट न्यूज़

बांदा : घर में चोरी करने पहुंचा था शख्स, सुबह छत पर इस हालत में मिली उसकी लाश, मचा हड़कंप

Banda News : यूपी के बांदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक चोर को चोरी करना उसके जान पर भारी पड़ गया.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Banda News : यूपी के बांदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक चोर को चोरी करना उसके जान पर भारी पड़ गया. चोर एक घर मे चोरी करने गया, जहां अचानक HT लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गयी. जब घर की छत में मकान के लोग पहुंचे तो उसका शव जला हुआ पड़ा था. तब हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस के मुताबिक मृतक के खिलाफ चोरी के पहले से 7 मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन है.

तार की चपेट में आया चोरी करने पहुंचा शख्स

मामला शहर कोतवाली के तिंदवारी रोड इलाके का है. जहां एक घर का निर्माण कार्य चल रहा था. जहां एक चोर चोरी करने आया था, उसने AC का वायर काटा और छत की तरफ जाने लगा. जहां वह बिजली की 11000 लाइन की चपेट में आ गया, उसकी करेंट से चिपककर मौके पर जलकर मौत हो गयी. इसका खुलासा तब हुआ जब मकान में रहने वाले लोग छत पर पहुँचे, तब शव पड़ा देख हड़कंप मच गया.

युवक पर दर्ज से कई मामले

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई, जो शहर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी राजा का निकला. पुलिस के मुताबिक मृतक के खिलाफ पहले से चोरी के 7 मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने दी ये जानकारी

DSP सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि, ‘शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड में एक घर पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमे सूचना मिली कि एक व्यक्ति की 11000 लाइन से जलकर मौत हो गयी. जांच में पता चला कि वहां रखे AC के केबिल कटे रखे थे, यह व्यक्ति चोरी करने के उद्देष्य से घर मे घुसा रहा होगा. इसका आपराधिक इतिहास देखा जा रहा है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.’