मिर्जापुर : तीन दिन से नहीं मिला खाना, पहुंचा पुलिस चौकी और दारोगा से लिपट कर रोने लगा सात साल का बच्चा
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur Viral Video) में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आपके आंखों में आंसू आ…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur Viral Video) में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आपके आंखों में आंसू आ जाएंगे. यहां बीमार मां के इलाज का बोझ कंधे पर लिए तीन दिन से भूखा सात वर्षीय बच्चा जब भूख बर्दाश्त नहीं कर पाया तो पुलिस चौकी जा पहुंचा. वहीं पुलिस चौकी पहुंचने के बाद बच्चा दरोगा के सामने दहाड़ें मारकर रोने लगा. जब पुलिसकर्मियों ने उससे वजह पूछी तो उसने पूरी बात बताई. बच्चे ने बताया कि घर में मां बीमार है. वह तीन दिन से भूखा है. इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है.









