मेरठ: जननांग नहीं थे विकसित, ऑपरेशन कर दो को लड़की, एक को लड़का बनाया पर बच्चे नहीं होंगे
मेरठ मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिस्ट ब्लॉक में मेडिकल साइंस से जुड़ी नई-नई उपलब्धियां सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक नई उपलब्धि सामने आई…
ADVERTISEMENT

मेरठ मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिस्ट ब्लॉक में मेडिकल साइंस से जुड़ी नई-नई उपलब्धियां सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक नई उपलब्धि सामने आई है. सर्जरी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर राठी की अगुवाई में महीने भर मे तीन लोगों की सर्जरी के बाद जननांगों से जुड़ी समस्या को ठीक कर 2 को लड़की और एक को लड़का बनाया गया है. तीनों मरीज स्वस्थ हैं. आपको बता दें कि यह मेरठ के मेडिकल कॉलेज कैंपस में अपनी तरीके का पहला मामला है.