‘PhD इंटरव्यू में बिना सवाल पूछे फेल कर दिया’, मेरठ में गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा का यूनिवर्सिटी पर आरोप
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut News) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा ने यूनिवर्सिटी प्रशासन…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut News) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर खुद को फेल करने का आरोप लगाया है. मेरठ में एक गोल्ड मेडलिस्ट और दो बार नेट परीक्षा पास छात्रा ने सीसीएस यूनिवर्सिटी प्रशासन पर PhD में दाखिले के लिए इंटरव्यू में बिना सवाल किए ही फेल करने का आरोप लगाया है. छात्रा का कहना है कि जब उसने सिलेक्शन लिस्ट देखी तो उसमें उसका नाम नहीं था. बाद में छात्रा को पता चला कि उसके इंटरव्यू में कम अंक हैं. जबकि छात्रा का कहना है कि उसे कोई सवाल ही नहीं पूछा गया.