महोबा में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 8 बच्चे घायल, जिला अस्पताल चल रहा इलाज
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे ऑटो में सवार तकरीबन एक दर्जन से अधिक…
ADVERTISEMENT

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे ऑटो में सवार तकरीबन एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए. इसमें 8 बच्चे घायल होने पर महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है, बाकी मामूली चुटहिल बच्चे अपने-अपने घर पहुंच गए हैं.