UPTak Baithak Logo

लैंबोर्गिनी-रोल्स रॉयस...तंबाकू कारोबारी के घर छापे में मिलीं 60 करोड़ से ज्यादा की कारें

आयकर विभाग ने बंशीधर तंबाकू कंपनी पर छापा मारा है. कंपनी के कानपुर के साथ ही दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत  20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयकर विभाग ने बंशीधर तंबाकू कंपनी पर छापा मारा है. कंपनी के कानपुर के साथ ही दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने अपना टर्नओवर 20 से 25 करोड़ दिखाया है, लेकिन असल में यह टर्नओवर लगभग 100- 150 करोड़ के आसपास है.