लेटेस्ट न्यूज़

विदाई के वक्त दुल्हन ने रखी तीन अजीब शर्त, पहली- दूल्हे से नहीं बनाएगी संबंध फिर आया ट्विस्ट

Jhansi news: शादी, दूल्हा-दुल्हन को लेकर आपने अभी तक कई अजीबोगरीब खबरें देखी या पढ़ी होगी. मगर आज हम जो खबर आपको बताने जा रहे…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Jhansi news: शादी, दूल्हा-दुल्हन को लेकर आपने अभी तक कई अजीबोगरीब खबरें देखी या पढ़ी होगी. मगर आज हम जो खबर आपको बताने जा रहे हैं, वैसी खबर शायद ही आपने अभी तक कहीं पढ़ी हो या देखी हो. यहां खूब धूमधाम से दूल्हे की बारात निकली, ढोल नगाड़ों के साथ शादी की रस्में निभाई गईं. दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मान 7 फेरे भी ले लिए. दुल्हन की विदाई की सारी तैयारियां हो गईं. मगर तभी कुछ ऐसा हुआ, जिससे ये शादी टूट गई.

दरअसल विदाई से ठीक पहले दुल्हन और उसके पिता ने दूल्हे के सामने ऐसी 3 अजीबोगरीब शर्ते रख दी, जिसे दूल्हे ने मानने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से ही मना कर दिया और दुल्हन अपने कथित पिता के साथ चली गई. वर पक्ष की तरफ से कहा जा रहा है कि शादी के समय दुल्हन पक्ष की तरफ से कोई शर्त नहीं थी. बता दें कि दुल्हन और उसके पिता ने जो 3 शर्त रखी हैं, वो काफी अजीबोगरीब हैं, जिसे दूल्हे ने मानने से साफ इंकार कर दिया. अब ये मामला थाने पहुंच गया है.

क्या था पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला झांसी (Jhansi News) के बरुआसागर कस्बे से सामने आया है. यहां रहने वाले मानवेन्द्र सेन की शादी झांसी के गुरसरांय में रहने वाली लड़की के साथ तय हुई थी. 6 जून को शादी की तारीख रखी गई, जिसको लेकर मानवेन्द्र के घर में खुशियां थी. मिली जानकारी के मुताबिक, दुल्हन अपने मुंह बोले पिता और बहन के साथ बरुआसागर स्थित मैरिज हॉल में शादी के लिए आई, जहां शादी की रस्में अदा की गई. टीका, जयमाला और सात फेरे जैसी सभी रस्में हो हो गई और शादी धूमधाम से संपन्न हुई. मगर विदाई के समय वो कुछ ऐसा हो गया, जिसने सभी को सकते में डाल दिया. 

क्या थी वह तीन शर्ते

विदाई के समय दुल्हन और उसके पिता ने दूल्हे के सामने ऐसी तीन शर्ते रख दी, जिसको मानने से दूल्हा और दूल्हा पक्ष ने साफ मना कर दिया. पहली शर्त थी कि शादी के बाद दूल्हा, दुल्हन के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा. इसके साथ दूसरी शर्त रखी गई कि दुल्हन के पिता दूल्हे के घर किसी भी समय आ-जा सकते हैं. आखिरी शर्त दूल्हे के सामने रखी गई कि दुल्हन की छोटी बहन भी दुल्हन के साथ ही उसके घर जाएगी.

बता दें कि वर पक्ष ने इन तीनों ही शर्तों को मानने से साफ इंकार कर दिया. इसे देख दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से ही इंकार कर दिया. और ससुराल की जगह अपने मुंह बोले पिता के साथ चली गई. इसके बाद वर पक्ष भी थाने पहुंच गया और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल ये अजीबोगरीब मामला क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है.  

दूल्हा क्या बोला

दूल्हे ने आरोप लगाया है कि दुल्हन का कथित पिता ने साजिश रचकर पहले लड़की की शादी उससे कराई और बाद में शादी में चढ़ाए गए सारे जेवरात लेकर और दुल्हन को लेकर भाग गया. दूल्हे ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है,लड़का पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है,लड़की के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास करते हुए मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी।

(प्रमोद गौतम के इनपुट के साथ)