लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर में रामलीला मंच पर ही चली गई शिव बने एक्टर की जान, आरती गाई जा रही थी कि गिर पड़े

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर में रामलीला मंचन के दौरान भगवान शिव की भूमिका निभा रहे कलाकार को हार्टअटैक आया. जिसके बाद उसे…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर में रामलीला मंचन के दौरान भगवान शिव की भूमिका निभा रहे कलाकार को हार्टअटैक आया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कलाकार की मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया और कमेटी ने इस वर्ष की रामलीला मंचन को स्थगित कर दिया. मृतक कलाकार पिछले पांच वर्षों से भोले शंकर की भूमिका निभा रहा था. यह घटना 10 अक्टूबर की रात की है.

जौनपुर जिले के मछलीशहर तहसील के बेलासिन गांव में आदर्श रामलीला समिति के बैनर तले 1970 से रामलीला का मंचन गांव के ही कलाकारों द्वारा किया जाता है. इस वर्ष रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर सोमवार की रात शुरू हुआ.

रामलीला के पहले दृश्य की शुरूआत भगवान शंकर की आरती से शुरू हुई. आरती के दौरान ही भगवान भोलेनाथ की भूमिका अदा कर रहे राम प्रसाद उर्फ छब्बन पाण्डेय अचानक मंच पर ही हार्ट अटैक आ जाने से गिर पड़े. आनन फानन में उन्हें मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन वहां पर कोई डाक्टर मौजूद न रहने के कारण प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कलाकार की मौत होने की खबर मिलते ही रामलीला कमेटी के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई.

रामलीला कमेटी के सदस्य विजय कुमार पांडेय ने बताया कि बेलासिन गांव की रामलीला का विगत 52 वर्ष सफलतापूर्वक संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ.राम श्रृंगार शुक्ल करते है. भगवान शंकर का रोल अदा कर रहे कलाकार की इस दुखद घटना से पूरा रामलीला पंडाल एवं समिति के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद इस वर्ष की रामलीला को स्थगित करने का निर्णय लिया.

पिता मुलायम की अंत्येष्टि के बाद शुद्धिकरण में अखिलेश ने मुंडवाया सिर, भावुक हो कही ये बात