लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई: किशोर इस चालाकी से ATM मशीन से हड़पता था लोगों के पैसे, CCTV देख पुलिस भी हैरान

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स एटीएम मशीन के डिस्पेंसर पर स्टिकर लगाकर लोगों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स एटीएम मशीन के डिस्पेंसर पर स्टिकर लगाकर लोगों के पैसे हड़प लेता था. बता दें कि इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी को चेक किया. इस दौरान पता चला कि इसके पीछे एक 16-17 साल का लड़का है. सीसीटीवी फूटेज में सामने आया कि यह 16-17 साल का लड़का एटीएम मशीन में स्टिकर लगाकर ग्राहकों के रुपयों को हड़प लेता था. ऐसे में सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस इस किशोर की तलाश में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही एटीएम मशीन में स्टिकर लगाकर ग्राहकों के रुपए हड़प करने वाले इस किशोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.